Jalandhar News: जालंधर में पूर्व पार्षद और उसके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Lok Sabha Election 2024- लोकसभा इलैक्शन के बीच जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के पूर्व पार्षद और उनके बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पूर्व पार्षद और उनके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबिक जालंधर में रामामंडी के कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद विजय दकोहा, बेटा बॉबी दकोहा सुभाष, मनीष शंकर तथा एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकाने सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

पूर्व पार्षद विजय दकोहा
पूर्व पार्षद विजय दकोहा

तुलसी सैनिटेशन से टाइल्स खरीदते हैं

थाना रामामंडी के एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि शिकायत में भीमसेन निवासी अमनपुर तहसील अबोहर जिला फाजिल्का ने बताया है कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है। इस समय उसने कपूरथला चौक के निकट स्थित जालंधर देहात पुलिस के कप्तान के घर का काम शुरू किया हुआ है।

कैनाल कॉलोनी रेस्ट हाउस में भी काम कर रहा है। वह जालंधर के रामामंडी स्थित तुलसी सैनिटेशन से टाइल्स खरीदते हैं। ठेकेदार ने तुलसी सैनिटेशन के मालिक विजय दकोहा के साथ 300 टाइल्स पैकेट का सौदा किया था। आरोप है कि 2 दिन पहले जब वह टाइल्स खरीदने आए तो तुलसी सैनिटेशन की तरफ से डेढ़ सौ पैकेट भेज दिए गए।

पैकेट खोले तो अधिकतर टॉयल टूटी हुई थी

ऐसे में जब मिस्रियों ने पैकेट खोले तो अधिकतर टॉयल टूटी हुई थी। जिसकी जानकारी तुलसी सैनिटेशन के मालिक विजय दकोहा को दी गई। पीड़ित का आरोप है कि उस समय तो सेनिटेशन के मालिक ने कहा कि बाकी के टाइल्स के पैकेट वह कल भेज देगा और जो टूटी है उसे भी वापस कर लेगा।

Tulsi sanitation jalandhar
Tulsi sanitation jalandhar

जब वह रामामंडी स्थित तुलसी सेनिटेशन पर टूटी टाइल्स वापस करने पहुंचा तो दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद विजय दकोहा तथा उनके बेटे बॉबी दकोहा ने उनके साथ गाली गलौज की। मौके पर ही सुभाष, मनीष शंकर तथा एक अज्ञात युवक भी उन्होंने बुलाया। पांचो आरोपियों ने मिलकर उनके सिर पर लकड़ी के दस्ते मार उसे घायल कर दिया।

लेबर को भी गंभीर चोटें लगी

पीड़ित के अनुसार काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी लेबर तुलसी सेनिटेशन पर पहुंची तो उक्त हमलावरों ने उन्हें भी दुकान पर बैठा लिया। इसके बाद लेबर को भी गंभीर चोटे मारी गई। लेबर के मनीष तथा एक अन्य मजदूर पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। इसके बाद सूचना मिलने पर ठेकेदार दुकान पर पहुंचा और सभी को मुक्त करवाया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

पीड़ित के अनुसार इस दौरान ठेकेदार ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ 323 325 342 506 34 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा दशरथ जी का राजमहल देखें

Ayodhya के चक्रवर्ती महाराजा श्री दशरथ जी का राजमहल देखा है क्या? अचंभित हो जाएंगे आप | Daily Samvad












728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *