डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर के पूर्व पार्षद सहित 5 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तुलसी सैनिटेशन के मालिक व रामामंडी के पूर्व पार्षद विजय दकोहा और उनके बेटे सहित 5 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ये मामला धमकी देने व मारपीट करने के आरोप में किया है।
भीमसेन पुत्र रामलाल निवासी अमनपुर तहसील अबोहर जिला फाजिल्का ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया था कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है और काफी समय से तुलसी सैनिटेशन से वह सामान खरीदते हैं।
यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका
उसने बताया कि उसके ठेकेदार ने 300 टाइल्स डब्बे का सौदा विजय दकोहा के साथ किया था। इस दौरान उन्हें सिर्फ 150 डब्बे भेजे गए और उसमें से भी ज्यादातर टाइल्स टूटी हुई थी। जब वह टाईल्स बदल देंगे पर जब वह टाइल्स बदलवाने के लिए वापिस गया तो पूर्व पार्षद और उसके बेटे ने गाली-गलौजा और मारपीट की।
BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, इस्तीफा दिया






