Punjab News: पंजाब के लोगों को बड़ा झटका, बंद हो सकती है मुफ्त बिजली स्कीम!

Daily Samvad
2 Min Read
Power Cut
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 08 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में मुफ्त बिजली की स्कीम जल्द ही बंद हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

केंद्र सरकार ने मुफ्त बिजली देने को लेकर राज्यों को सख्त चेतावनी जारी की है। इस संबंध में बिजली मंत्री आर.के. सिंह ने पंजाब जैसे राज्यों को आगाह किया है, जो मुफ्त बिजली देने के लिए कर्ज लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लोकप्रिय योजनाएं तभी अच्छी होती हैं जब किसी राज्य के पास पर्याप्त पैसा हो।

उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य चीज की तरह, बिजली उत्पादन की एक लागत होती है और यदि कोई राज्य उपभोक्ताओं के एक वर्ग को इसे मुफ्त मुहैया करता है, तो उसे बिजली उत्पादन संयंत्र को भी भुगतान करने पर विचार करना होगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

केंद्रीय मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह राज्यों से कहते हैं कि बिजली मुफ्त नहीं है। यदि कोई राज्य किसी भी वर्ग के लोगों को मुफ्त बिजली देना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है लेकिन उसे इसके लिए भुगतान करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्यों पर पहले से ही भारी कर्ज है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, इस्तीफा दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *