डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab Politics: बहुजन समाज पार्टी (BSP) पंजाब ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से सुरिंदर कंबोज को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल ने बताया कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी, सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय बहन कुमारी मायावती ले रही हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!
जलालाबाद से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज दो दिन पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हुए थे। पार्टी की तरफ से उन्हें अब फिरोजपुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले सुरिंदर कंबोज स्वयं सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कंबोज के पुत्र जगदीप गोल्डी कंबोज जलालाबाद विधानसभा से आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक हैं।
BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, इस्तीफा दिया






