Surya Grahan 2024: आज लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जाने कहां-कहां दिखेगा

Daily Samvad
2 Min Read
Surya Grahan

डेली संवाद, चंडीगढ़। Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। यह ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और इसका समय काल लगभग 5 घंटे 10 मिनट का रहेगा।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

भारत के समयानुसार ग्रहण रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। जब यह सूर्य ग्रहण लगेगा तब भारत में रात्रि होगी इसलिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

साल का यह पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, कोलंबिया, वेनेजुएला, आयरलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, पनामा, रूस, बहामास आदि देशों में देखा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण की समयावधि 5 घंटे से भी अधिक है और लगभग 7 मिनट से ज्यादा समय तक सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाएगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का सूर्य ग्रहण आज से 54 साल पहले लगा था। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है यानि भारत के समय के अनुसार सूतक काल सुबह 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो गया है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, इस्तीफा दिया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *