Surya Grahan 2024: दिन में छाया अंधेरा, पूर्ण सूर्य ग्रहण का ये दृश्य देख सब हुए हैरान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रारोटोंगा (अमेरिका)। Surya Grahan 2024: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के लोग सोमवार की दोपहर उस समय दंग रह गए, जब आसमान में अचानक सूरज गायब हो गया। करीब 4 मिनट तक देश के कई हिस्‍से अंधेरे में डूबे रहे। दरअसल, उत्तरी अमेरिका में सोमवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण के कारण मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा में आसमान में अंधेरा छा गया। पूर्ण सूर्यग्रहण कुछ स्थानों पर 4 मिनट, 28 सेकंड तक रहा।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

सबसे पहले यह मैक्सिको में दिखा। मैक्सिको प्रशांत तट पर दोपहर लगभग दो बजे सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। इसके बाद यह कनाडा के रास्‍ते अटलांटिक तट पर महाद्वीपीय उत्तरी अमेरिका से गुजरते हुए समाप्‍त हो गया। दक्षिणी प्रशांत में पूर्ण सूर्यग्रहण के समय चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच बिल्कुल सीधी रेखा में आ जाता है।

अमेरिका में टेक्‍सास से की एंट्री

अमेरिका में लाखों लोगों ने आज सूर्यग्रहण का नजारा देखा। सबसे पहले टेक्‍सास में प्रवेश किया। स्‍थानीय समय अनुसार, दोपहर में दक्षिणी टेक्‍सास से सूर्यग्रहण शुरू हुआ और उत्‍तरी मेन में जाकर समाप्‍त हो गया।

एक आंकड़े के अनुसार, अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में करीब 4.4 करोड़ लोगों ने आज सूर्यग्रहण का दीदार किया।

2044 में दिखेगा पूर्ण सूर्यग्रहण

अगर अमेरिका की बात की जाए तो यहां साल 2044 तक अब कोई भी पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। अमेरिका में सूर्यग्रहण के रास्‍ते में करीब 12 राज्‍य पड़े, जहां 4.28 मिनट तक सूर्यग्रहण का नजारा दिखा और पूरी तरह अंधेरा छा गया। गौरतलब है कि भारत में सूर्यग्रहण नहीं दिखा, क्‍योंकि यहां रात का समय था। वहीं, दुनिया के करीब 54 देशों में आंशिक रूप से सूर्यग्रहण का नजारा दिखा।

भारत में कब लगेगा सूर्यग्रहण

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको सहित दुनिया के 54 देशों में सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। लेकिन, भारत सहित दक्षिण एशिया के ज्‍यादातर देशों में इसकी झलक नहीं दिखी।

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत में कब सूर्यग्रहण लगेगा तो इसके लिए आपको साल 2031 तक इंतजार करना पड़ेगा। 2031 में भारत में पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा दिखेगा।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *