US News: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, एक महीने से लापता था मृतक

Daily Samvad
3 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। US News: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत की खबर सामने आ रही है। दरअसल बीते महीने लापता हुए भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव मिला है। मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव अमेरिका के क्लीवलैंड से बरामद हुआ है।

एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है, जब किसी भारतीय छात्र की अमेरिका में मौत हुई है। मोहम्मद अब्दुल अरफात भारत के हैदराबाद के नचारम का निवासी था और वह बीते साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स की पढ़ाई करने अमेरिका आया था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मालामाल, पति धमेंद्र हैं कर्जदार!

अरफात के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि ‘अरफात से उनकी आखिरी बार 7 मार्च को बात हुई थी, उसके बाद से परिवार के साथ उसका कोई संपर्क नहीं था। उसका मोबाइल फोन भी बंद था।’ अरफात के साथ रह रहे युवक ने अरफात के पिता को बताया था कि उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

ड्रग्स बेचने वाले गैंग ने किया अपहरण

19 मार्च को अरफात के परिवार को एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कहा गया कि अरफात का ड्रग्स बेचने वाले गैंग ने अपहरण कर लिया है और उन्होंने उसे छोड़ने के एवज में 1200 अमेरिकी डॉलर की मांग की। अरफात के पिता ने बताया कि ‘कॉल करने वाले व्यक्ति ने धमकी दी थी कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो वे अरफात की किडनी बेच देंगे।’

यह भी पढ़ें – कनाडा में PR पाना हुआ मुश्किल, प्रवासियों को बड़ा झटका

मोहम्मद सलीम ने बताया कि जब हमने कॉलर से यह पूछा कि भुगतान कैसे करें तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी नहीं दी। जब हमने अपने बेटे से बात कराने की मांग की तो उन्होंने इनकार कर दिया। अब अरफात का शव मिलने से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मोहम्मद अरफात की मौत पर दुख जताया। महावाणिज्य दूतावास ने लिखा कि ‘इस बात से बेहद व्यथित हैं कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिन्हें तलाशा जा रहा था, वह क्लीवलैंड ओहियो में मृत मिले हैं। अरफात के परिवार के प्रति संवेदनाएं।’

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *