Crime News: पंजाब की युवती के साथ हरियाणा में गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Crime News: पंजाब की युवती के साथ हरियाणा में गैंगरेप होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा के जींद में पंजाब के मानसा क्षेत्र की एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित को नौकरी दिलाने का झांसा दे उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी रोहतक के चांदी गांव निवासी बलवान से चार-पांच दिन पहले जान-पहचान हुई थी।

बलवान ने फोन कर उसे जुलाना बुला लिया और नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर वह बलवान से मिलने के लिए जुलाना पहुंची तो वहां एक अन्य व्यक्ति भी था। दोनों उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। उसके बाद जुलाना के पुराना बस अड्डे के पास कार रोककर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

इसपर जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके बाद उसे बस अड्डे के पास छोड़कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *