Haryana News: लिवइन में रह रहे यूट्यूबर जोड़े ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ से यूट्यूबर प्रेमी जोड़े के सुसाइड (You Tuber Couple Suicide) करने की खबर सामने आ रहा है। खबर है कि बहादुरगढ़ में शनिवार को 7वीं मंजिल से कूदकर एक यूट्यूबर जोड़े ने आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों यूट्यूबर थे और दोनों लिव-इन में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह दोनों कुछ दिन पहले ही देहरादून से अपने टीम के साथ बहादुरगढ़ आए थे। वहीं मृतकों की पहचान गर्वित (25) और नंदिनी (22) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह गर्वित सोसाइटी में आया था। यहां उसने नंदिनी के साथ बातचीत की। सुबह करीब 6 बजे दोनों के शव जमीन पर गिरे हुए मिले। इसके बाद आस पास के लोगों को नजर जब उनपर पड़ी तो लोगों ने तुंरत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृतक घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है वहीं पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने आत्महत्या की है। वहीं पुलिस द्वारा उनके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *