Congress List: जालंधर समेत पंजाब की 6 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित, पढ़ें नाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Congress List: Lok Sabha Election 2024- पंजाब में कांग्रेस ने जालंधर समेत 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवारों की इस सूची में पंजाब की 6 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

कांग्रेस ने आज 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें से 6 उम्मीदवार पंजाब के हैं। कांग्रेस ने जालंधर सीट से चरणजीत सिंह, अमृतसर से गुरजीत औजला, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंद्र सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल खैहरा व पटियाला से डा. धर्मवीर गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है।

सुशील रिंकू
सुशील रिंकू

सुशील रिंकू की सीधी फाइट चरणजीत सिंह चन्नी से

आपको बता दें कि भाजपा पहले ही 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जालंधर से भाजपा ने सुशील रिंकू को प्रत्याशी बनाया है। जिससे अब सुशील रिंकू की सीधी फाइट चरणजीत सिंह चन्नी से होगा।

चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जिनकी लोकप्रियता काफी है

चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जिनकी लोकप्रियता काफी है। उनका एक विशेष समाज वर्ग का पूरा समर्थन है, जिससे जालंधर की लड़ाई बड़ी ही रोचक होने वाली है। बसपा ने जालंधर से बलविंदर कुमार को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी पवन टीनू को मैदान में उतार सकती है।

charanjit channi

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

पवन टीनू अकाली दल छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। जिससे कहा जा रहा है कि AAP पवन टीनू को जालंधर से मैदान में उतारेगी। भाजपा के लिए ये लड़ाई आसान नहीं होगी, क्योंकि चरणजीत सिंह चन्नी पिछले कई महीने से जालंधर में सक्रिय हैं।

पढ़ें कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *