Divorce Ring: अमेरिकन मॉडल ने सेट किया नया ट्रेंड, इंगेजमेंट रिंग को दो अलग-अलग हिस्से कर पहना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Divorce Ring: इंगेजमेंट रिंग को फ्लांट करते तो हमने कई एक्ट्रेस को देखा है, पर क्या आपने कभी डाइवोर्स रिंग देखी है। जी, हां आज कल के युवा हर चीज में खुशी ढूंढने की कोशिश में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

शादी का जश्न तो सभी बनाते हैं अब तलाक की पार्टियां भी देखने को मिल रही हैं। इसी तरह इन दिनाें ‘डाइवोर्स रिंग’ का चलन भी खूब चल रहा है।

इंगेजमेंट रिंग के दो हीरों को अलग-अलग अंगूठियों में बांट लिया

अमेरिकन मॉडल और अभिनेत्री एमिली रतजकोव्स्की (Emily Ratajkowski) ने इसन ए ट्रेंड को सेट किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने ‘डाइवोर्स रिंग’ को फ्लांट कर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उन्होंने अपने इंगेजमेंट रिंग के दो हीरों को अलग-अलग अंगूठियों में बांट लिया था। उन्होंने एक हीरा अनामिका (वह उंगली जिसमें सगाई की अंगूठी पहनाई जाती है) में और दूसरा कनिष्ठा (छोटी उंगली) में पहना।

यह रिंग मेरे अपने निजी विकास को दिखाती है- एमिली

अमेरिकन मॉडल का कहना है कि “यह रिंग मेरे अपने निजी विकास को दिखाती है, इन अंगूठियों को पहन उसे ऐसा एहसास होता है, जैसे वह खुद को उस तरह से खुश रख सकती हैं, जैसे उन्होंने पहले कभी सोचा भी नहीं था।”

बता दें कि एक्ट्रेस ने 2022 में एक्टर-प्रोड्यूसर Sebastian Bear-McClard से तलाक ले लिया था। ऐसे में उन्होंने सगाई की अंगूठी को नए तरह की डिजाइन देकर सेलिब्रेट किया।

लोग इस ट्रेंड को पसंद कर रहे हैं

एमिली ने अपनी एक इंटरव्यू में कहा- “मुझे नहीं लगता कि किसी महिला को सिर्फ इसलिए उसे दिया गया डायमंड नहीं पहनना चाहिए क्योंकि वह किसी शख्स से अलग हो गई है”।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा करने का आइडिया उन्हें एक बुक ‘द अनरेवलर्स’ से आया। बता दें कि न्यू यॉर्क के कई ज्वेलरी स्टोर पिछले 2-3 सालों से ब्रेकअप और डाइवोर्स से संबंधित ज्वेलरी बना रहे हैं और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *