Google Chrome: अब फ्री में नहीं चलेगा गूगल क्रोम, इन यूजर्स के लिए आया फीचर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Google Chrome: Google Chrome एक ऐसा ब्राउजर है जिसका दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी भी तरह के सब्सक्रिप्शन वगैरह की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

फ्री में ही सारी सुविधाएं यूजर्स को मिलती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि गूगल क्रोम इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को जेब ढीली करनी होगी।

इन यूजर्स के लिए आया फीचर

हाल ही में क्रोम में एंटरप्राइज प्रीमियम (Enterprise Premium) नाम से एक नया फीचर जोड़ा गया है जो कि पेड है। हालांकि ये फीचर खासतौर से ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। कंपनी ने कहा है कि ये फीचर आम यूजर्स की तुलना में ऑर्गेनाइजेशन और बिजनेस को एडिशनल सिक्योरिटी लेयर देगा।

जिससे इनकी सिक्योरिटी और भी टाइट हो जाएगी। ये भी कहा गया है कि इसे इस्तेमाल करने वालों के साथ स्पैम, हैकिंग और फिशिंग जैसे अटैक भी नहीं होंगे।

आम यूजर्स के लिए फ्री ही रहेगा क्रोम

नाम से ही स्पष्ट होता है कि एंटरप्राइज प्रीमियम फीचर का आम क्रोम यूजर्स से कोई लेना देना नहीं है। बल्कि इसे बिजनेस चलाने वाले, ऑर्गेनाइजेशन रन करने वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

बताया गया है कि फीचर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इसमें कई खास सुविधाएं दी जाएंगी। यह नया फीचर आईटी डिपार्टमेंट के लिए परफेक्ट काम कर सकता है। यह मशीनों पर इंस्टॉल किए गए सभी क्रोम ब्राउजर्स को मैनेज करने का भी काम करता है।

कितने चुकाने होंगे पैसे

यह एडवांस फीचर 6 डॉलर (500 रुपये लगभग) प्रतिमाह के हिसाब से लिया जा सकता है। सब्सक्रिप्शन को सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *