Punjab News: अकाली दल छोड़ कर पवन टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी करेंगे AAP ज्वाइन!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू और गुरचरण सिंह चन्नी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हेमकुंट पब्लिक स्कूल के पीछे कालोनी में प्लाट खरीदने से पढ़ लें JDA की चिट्ठी

पवन कुमार टीनू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा काफी समय से हो रही थी, लेकिन इस बीच पवन टीनू ने बयान देकर इसे महज अफवाह बताया। टीनू का कहना है कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं।

Pawan Kumar Tinu
Pawan Kumar Tinu

पवन कुमार टीनू ने कहा कि उनके बारे में सिर्फ अफवाहें फैलाई जा रही हैं और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। वे अकाली दल को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

अगर टीनू AAP में शामिल होते हैं तो पार्टी उन्हें जालंधर सीट से टिकट दे सकती है

गौरतलब है कि ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि अगर पवन कुमार टीनू आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होते हैं, तो पार्टी उन्हें जालंधर सीट से टिकट दे सकती है। इसी के साथ एक और बड़ी खबर सामने आई है कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू के साथ-साथ अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी भी आप के संपर्क में है।

gurcharan singh channi1
gurcharan singh channi

यह भी पढ़ें: पुडा अफसर ही बन गया कालोनाइजर, पठानकोट रोड पर कटवाई कालोनी

संभावना जताई जा रही है कि वह भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि सुशील कुमार रिंकू को आम आदमी पार्टी ने जालंधर से टिकट दिया था लेकिन वह बीजेपी में शामिल हो गए।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *