Jalandhar News: भाजपा का संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला- अनिल सरीन

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा। पूरे देश ने इस बात को माना है कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी।

भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

अनिल सरीन ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र एनडीए सरकार की उपलब्धियों का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभ- युवा शक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब, सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस जीवन की गरिमा व जीवन की गुणवत्ता पर है, निवेश से नौकरी पर है।

इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्र और अवसरों की गुणवत्ता दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ हमने कई सारे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोज़गार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ़ हम स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज़ पर भी ध्यान देने जा रहे हैं। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो, उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल हो-सस्ती हो। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

अनिल सरीन ने कहा कि अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वो गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों या फिर उच्च मध्यम वर्ग ही क्यों ना हों, उन्हें 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए पार्टी से बड़ा देश है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है।

हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और हम CAA लेकर आए। हम सुधार-प्रदर्शन-परिवर्तन के मंत्र पर चल रहे हैं। जब तक भारत एक समान नागरिक संहिता नहीं अपनाता है, जो सभी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करती है, तब तक लैंगिक समानता नहीं हो सकती है। जिसमें सर्वोत्तम परंपराओं को शामिल किया जाएगा और उन्हें आधुनिक समय के साथ जोड़ा जाएगा।

परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया

अनिल सरीन ने कहा कि हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे। पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी।

प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी। दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता बने जा रही है। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाए जाएंगें। एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *