Jalandhar News: पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बेहद खराब, लोग पलायन को हो रहे मजबूर- सुशील रिंकू

Daily Samvad
3 Min Read
Sushil-Rinku
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने कहा कि आप सरकार राज्य के लोगों की रक्षा करने में विफल साबित हुई है। विश्व हिंदू परिषद की नंगल इकाई के अध्यक्ष विकास बग्गा की अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई हत्या आप सरकार व नंगल प्रशासन के मुंह पर तमाचा है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि बग्गा रेलवे रोड पर अपनी हलवाई की दुकान पर बैठे थे, तभी शाम करीब 5 बजे दो युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे बग्गा खून से लथपथ हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिंकू ने कहा कि विकास बग्गा की हत्या कोई पहली घटना नहीं है।

इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही तरनतारन के वल्टोहा गांव में एक 55 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। उसे पीटा गया और फिर नग्न करके गली में घुमाया गया। यह घटना शर्मनाक है और इसने पंजाब में हर किसी की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की वजह से लोगों में डर का माहौल है और लॉ एंड आर्डर की स्थिति में आई इस शर्मनाक गिरावट के चलते लोग पंजाब से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। रिंकू ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ रही है।

मुख्यमंत्री मान राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने की बजाय अपना अधिकांश समय दिल्ली में बिता रहे हैं और दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों को गुमराह करके सरकार बनाई है, जिसके दिल दहला देने वाले परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *