PM Modi Visit Kerala: पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए लगाई गई रस्सी में फंसा बाइक सवार, मौत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, केरल। PM Modi Visit Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल के कोच्चि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत रस्सी में फंसने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार (15 अप्रैल, 2024) को इस बात की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

रविवार रात 10.30 बजे हुए इस हादसे में वडुथाला निवासी मनोज उन्नी की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्नी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वहीं मृतक उन्नी के परिवार का कहना है कि रस्सी को बिना किसी चेतावनी के सड़क पर लटका दिया गया था और रात में रस्सी को देखना बहुत मुश्किल था। बता दे कि पीएम मोदी आज केरल में भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप | Daily Samvad














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *