Punjab Weather Update: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ कुछ जगहों पर बिजली भी चमकेगी।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

हालांकि भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे, 4 जिलों मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इसके साथ ही कल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद 19 अप्रैल तक कोई अलर्ट नहीं है।

जलवायु में ऐसा बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण है। जनवरी से अब तक मौसम चार बार बदल चुका है। कल के मुकाबले तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट आई है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जबकि जालंधर का तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो मोहाली में 31.4 डिग्री, अमृतसर में 30.3 डिग्री और लुधियाना में 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम खराब होने पर लोगों को सावधानियां बरतनी होंगी।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *