UPSC CSE Result 2023: UPSC का रिजल्ट हुआ घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप; टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही IPS अफसर

Daily Samvad
5 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1016 कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए चुने गए हैं। 180 IAS और 200 IPS अफसर बनेंगे।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही IPS ऑफिसर

इस साल टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही IPS ऑफिसर हैं। रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव, रैंक 4 पी के सिद्धार्थ रामकुमार और रैंक 5, रूहानी हैदराबाद में नेशनल पुलिस एकेडमी IPS ट्रेनिंग पूरी कर रहे हैं।

पिछले 11 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि सर्विस में रहते हुए किसी IPS ने इस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इससे पहले 2013 में IPS ऑफिसर गौरव अग्रवाल ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।

पिछले एग्जाम में आदित्य की 216वीं रैंक थी, JMI से 31 कैंडिडेट्स सिलेक्ट

आदित्य श्रीवास्तव ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के प्राइवेट स्कूल CMS की अलीगंज ब्रांच से की है। पिछले साल आदित्य की 216 रैंक थी। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका परिवार लखनऊ के विकास नगर में रहता है। आदित्य ने 2014 में 12वीं की परीक्षा 98.4% अंक के साथ पास की थी।

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से 31 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। इनमें से 11 लड़कियों का सिलेक्शन हुआ है। इन सभी स्टूडेंट्स ने JMI (Jamia Millia Islamia University) के रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) से पढ़ाई की थी। JMI की स्टूडेंट नौशीन ने ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की है।

ये हैं टॉप- 10 टॉपर

  • रैंक 1 रोल नंबर 2629523- आदित्य श्रीवास्तव
  • रैंक 2 रोल नंबर 6312512- अनिमेष प्रधान
  • रैंक 3 रोल नंबर 1013595- डोनुरू अनन्या रेड्डी
  • रैंक 4 रोल नंबर 1903299- पी के सिद्धार्थ रामकुमार
  • रैंक 5 रोल नंबर 6312407- रुहानी
  • रैंक 6 रोल नंबर 0501579- सृष्टि डबास
  • रैंक 7 रोल नंबर 3406060- अनमोल राठौड़
  • रैंक 8 रोल नंबर 1121316- आशीष कुमार
  • रैंक 9 रोल नंबर 6016094- नौशीन
  • रैंक 10 रोल नंबर 2637654- ऐश्वर्यम प्रजापति

2022, 2021 में महिलाओं ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1

पिछले दो साल से UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम में महिलाओं ने टॉप किया। 2022 में इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की थी। UPSC CSE 2021 में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।

2022 में गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा टॉप रैंकर्स में थीं। 2021 में टॉप तीन रैंक पर लड़कियां थीं। अंकिता अग्रवाल ने AIR 2 हासिल की थी, जबकि चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने AIR 3 हासिल किया था।

2023 में महिलाओं का पास पर्सेंटेज 34% था

पिछले 5 सालों से UPSC सिविल सर्विसेज के एग्जाम में महिलाओं के पास पर्सेंटेज में इजाफा हुआ है। 2018 और 2019 में फीमेल पास पर्सेंटेज 24% रहा। 2020 में ये 29% तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

वहीं, 2021 में 3 पॉइंट्स गिरकर 26% तक पहुंच गया। 2022 में ये आंकड़ा एक बार फिर 34% पर था। पिछले साल सिलेक्ट हुए 933 कैंडिडेट्स में 320 महिलाएं हैं।

Mains, पर्सनैलिटी टेस्ट के नंबरों को मिलाकर बनती है UPSC CSE की मेरिट लिस्ट

  • सिविल सर्विसेज एग्जाम के तीन पार्ट्स होते हैं- प्रीलिम्स, Mains और पर्सनैलिटी टेस्ट।
  • Mains एग्जाम में 9 एसे टाइप पेपर होते हैं। इनमें से दो पेपर क्वालीफाइंग नेचर के हैं यानी इन दोनों पेपर्स में सिर्फ पास होना जरूरी है।
  • इनके नंबर मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते। मेरिट लिस्ट में पेपर 1 से पेपर 6 और पर्सनैलिटी टेस्ट के नंबरों से मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

यहां देखें रिजल्ट

सिविल सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट जारी हो गए हैं और इसमें सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों की सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप, देखें

BJP महिला मोर्चा की प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar