Jalandhar News: जालंधर में निगम कमिश्नर, MTP, ATP और इंस्पैक्टर पर गंभीर आरोप, अफसरों के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में हो रहे अवैध निर्माण (illegal Construction) के खिलाफ कार्रवाई होते न देखकर इलाके के लोगों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। अवैध निर्माण के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए मोहल्ले के लोगों ने निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

जालंधर की मशहूर मॉर्केट फगवाड़ा गेट मार्कीट से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फगवाड़ा गेट मार्कीट में मोहल्ला वासियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों के आरोप है कि गली में अवैध रूप से दुकानें बन रही हैं, जिससे उनका जीना दूभर हो गया है।

नगर निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी

मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला वासियों द्वारा नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से उनकी गली में दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निगम के अफसर रिश्वत लेकर कार्रवाई नहीं करते।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि अगर यहां दुकानें बन गई तो उनकी गली का रास्ता बंद हो जाएगा, जिसके कारण वह यहां दुकानें नहीं बनने देंगे। इस दौरान इस विरोध में पुरुष समेत महिलाएं भी शामिल थी यहां उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा है कि अगर अवैध निर्माण पर कार्रवाई न हुई तो निगम दफ्तर के बाहर धरना दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वह इस संबंधी नगर निगम को पहले भी शिकायतें दे चुके है लेकिन इसके बाद भी नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *