Lok Sabha Election 2024: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन इस दिन फेसबुक पर होंगे लाइव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: लोक सभा मतदान- 2024 के सम्बन्ध में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा अनूठी पहल करते हुए 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लाइव होकर लोगों/वोटरों की तरफ से पूछे सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप

इस लाइव प्रोग्राम का नाम ‘टॉक टू योर सीईओ पंजाब’ रखा गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सिबिन सी ने बताया कि ‘इस बार 70 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और लोगों को वोट डालने सम्बन्धी जागरूक करने के लिए अलग- अलग तरह के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।

फेसबुक लाइव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर की तरफ से एक नियमित पोडकास्ट की शुरुआत भी की गई है जिसमें चुनाव प्रक्रियाओं के मुख्य पहलूओं, जैसे कि वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटिंग प्रक्रियाएं और नागरिकों की वोटिंग में भागीदारी की महत्ता पर रौशनी डाली जाती है जिससे वोटर जागरूकता और लोगों की भाागीदारी को बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

सिबिन सी ने बताया कि उनकी तरफ से फेसबुक पर @TheCeoPunjab के अधिकारित पेज पर लाइव होकर 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे से 11.30 बजे तक लोक सभा मतदान से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति इस आधे घंटे के लाइव सैशन के दौरान उनको कूमैंट करके सवाल पूछने के इलावा अपनी शिकायतें और सुझाव भी दे सकता है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

सवाल या सुझाव लाइव के दौरान भी पूछे जा सकते हैं या सुबह 11 बजे से पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स पर भी भेजे जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि इस लाइव का मकसद मतदान के बारे लोगों की शंकाओं को दूर करना और उनको वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ें – जालंधर के अग्रवाल ढाबे पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

सिबिन सी ने कहा उनके दफ़्तर द्वारा पहले ही सोशल मीडिया हैंडलों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब) पर लोक सभा मतदान 2024 से सम्बन्धित हिदायतें और विवरणों को लगातार अप्पडेट किया जाता है और हाल में ही उनके दफ़्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *