डेली संवाद, झारखंड। School Time Changed: प्रदेश में तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं रांची मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य में तापमान और बढ़ेगा।
कई जिलों में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जतायी है। इस बीच विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों ने अपने टाइम टेबल में बदलाव करना शुरू कर दिया है। कई स्कूलों ने सुबह स्कूल आने और दोपहर को छुट्टी का समय बदल दिया है। साथ ही, कई स्कूल अगले सप्ताह से जल्द ही समय बदल देंगे।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
डीएवी आलोक, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी बरिआतू, जेवीएम श्यामली, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रॉयल्स बड पब्लिक स्कूल और कैराली स्कूल ने पहले ही सुबह का समय बदल दिया है। डीएवी बरिआतू में सुबह 8 बजे से कक्षाएं होती थीं अभी 7.30 बजे हैं।
यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश
डीएवी आलोक में कक्षाएं सुबह 8.10 बजे की बजाय 7 बजे से शुरू हो रही हैं। इसी तरह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की कक्षाएं सुबह 7.40 बजे के बजाय सुबह 7 बजे से, जेवीएम श्यामली सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 7 बजे से और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल अब सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से कक्षाएं ले रहा है।