Crime News: पंजाब में पति ने गर्भवती पत्नी को जलाया जिंदा, पेट में पल रहे थे जुड़वा बच्चे

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 20 Apr 2024

डेली संवाद, अमृतसर। Crime News: पंजाब के अमृतसर में एक बहुत ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को बिस्तर के साथ बांधकर जला दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। मरने वाली महिला की पहचान पिंकी (23) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

वहीं पति की पहचान सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के साथ बांध दिया, ताकि वे जान बचाने का भी प्रयास ना कर सके। घटना बाबा बकाला साहिब के गांव बुले नंगल की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। दोनों का आपस में छोटी-मोटी बातों पर लेकर झगड़ा होता रहता था।वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आग से घर का सारा सामान भी जल चुका है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लकड़ी के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *