DIPS News: डिप्स स्कूल में शूटिंग रेंज का किया गया उद्घाटन

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 457 शब्द|📅 20 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स स्कूल करोल बाग में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले शूटिग रेंज का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य मेहमान डिप्स चैन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर, डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा और डिप्स चेन की डायरेक्टर उषा परमार थे।

मुख्य मेहमान जसविंदर कौर ने शूटिंग रेंज का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्स चेन के खेल मैनेजर मनमोहन सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार चौधरी मौजूद रहे। इस शुभावसर पर बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

बच्चों ने इस मौके पर निशाना लगाकर अपनी प्रसन्नता को प्रकट किया। सभी अभिभावकों ने स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार चौधरी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। स्कूल में शूटिग रेंज की शुरुआत होने पर छात्रों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश ने बताया कि स्कूल ने अपनी 10 मीटर की पूरी तरह से वातानुकूलित शूटिंग रेंज बनाई है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मशीनें और एलईडी लाइटें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

यह अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप है और नवीनतम पैटर्न के अनुसार बनाया गया है। इसमें पिस्तौल और राइफलें भी शामिल हैं। डिप्स चेन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण सामंजस्यपूर्ण विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल और शिक्षा साथ-साथ चलनी चाहिए और दोनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए।

डिप्स हमेशा बच्चों के प्रगतिशील दृष्टिकोण को समझकर उनका मार्गदर्शन करता रहा है। उन्होंने बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डिप्स चेन की डायरेक्टर उषा परमार ने कहा कि ‘अधिक आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान बनाने और स्वस्थ शरीर प्राप्त करने के लिए, बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने खेल खेलने के फायदों के बारे में बताया कि कैसे यह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि स्कूल में शूटिग रेंज खुल जाने से स्कूल के बच्चों को निशानेबाजी का अभ्यास करने में आसानी होगी।स्कूल में उन सभी होनहार बच्चों को कोचिग देने की व्यवस्था की जाएगी, जोकि खेलों के क्षेत्र में रूचि रखते है और आगे बढ़कर स्कूल और क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना चाहते है।

डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि शूटिग रेंज की स्थापना से बच्चों को शूटिंग में बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। शूटिंग खेल स्कूली बच्चों को जीवन के मूल्यवान सबक प्रदान करते हैं। उन्हें अनुशासन, फोकस, टीम वर्क और जिम्मेदारी सिखाते हैं। भविष्य में इस शूटिंग रेंज में और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

AAP का आम, तिहाड़ जेल में क्यों हुआ बदनाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *