Punjab Politics: जालंधर में कांग्रेस को डबल झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू और पूर्व सांसद की पत्नी BJP में शामिल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: Lok Sabha Election 2024 – लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस (Punjab Congress) को डबल झटका लगा है। कुछ समय पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सीनियर नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

तेजिंदर सिंह बिट्टू के साथ जालंधर के पूर्व सांसद संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। एक तरह से कांग्रेस जालंधर से मुक्त हो रही है। भाजपा के प्रत्याशी सुशील रिंकू की रणनीति के आगे कांग्रेस बेदम होती जा रही है।

tejinder singh jion bjp
tejinder singh jion bjp

चौधरी के साथ बिट्टू

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दिल्ली में भाजपा का दामन थामा है। इसके साथ ही जालंधर से कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी ने भी कांग्रेस को झटका देते भाजपा को ज्वाइन कर लिया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

Lok Sabha Election Sushil Rinku
Lok Sabha Election Sushil Rinku

कांग्रेस छोड़ आप में गए और फिर आप छोड़ भाजपा में आए सुशील रिंकू की राजनीति रणनीति काफी कारगर रही। पहले अपने दिग्गज सिय़ासी दुश्मन शीतल अंगुराल को भाजपा में अपने साथ लेकर आए। उसके बाद सियासी दुश्मन चौधरी परिवार को अपने साथ भाजपा में ले आए। तेजिंदर बिट्टू और चौधरी के भाजपा में आने के बाद रिंकू की स्थिति पहले से मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

CM ने कंजक पूजा कर बच्चियों के धोए पैर, मांगा आशीर्वाद















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *