डेली संवाद, नई दिल्ली/लखनऊ। UP Board Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) से हाई स्कूल (10th) एवं इंटरमीडिएट (12th) की बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Exam) का रिजल्ट (Result) आज दोपहर घोषित किया जाएगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सभी तैयारी कर ली है। आज इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस किया जाएगा, इसके बाद Result घोषित होगा।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज यानी शनिवार, 20 अप्रैल 2024 को घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल की ओर जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल 2024 को शनिवार को दोपहर 2 बजे जारी किया जाना है।
UP Board Result 2024 Date
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2024 को स्टूडेंट्स UPMSP के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किए जाने वाले 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से देख सकेंगे। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश के 10वीं, 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
Live UP Board Result 2024 Date & Time: UPMSP द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा शनिवार, 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे की जाएगी।
यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश