Haryana News: श्मशान घाट की दीवार गिरी, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 21 Apr 2024

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटौदी चौक के पास वीर नगर में एक श्मशान घाट की दीवार अचानक गिर गई। श्मशान घाट की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसके नीचे दबने से कुछ लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा कल शनिवार को हुआ, अब इसका सीसीटीवी सामने आया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उचित कदम उठाया होता तो लोगों की जान बच सकती थी। इस हादसे में पप्पू, कृष्णा, मनोज और दो मासूम बच्चियां खुशबू व एक अन्य की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि लोग दीवार के पास बैठे थे तभी अचानक दीवार गिर गई और लोग उसके नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें – सिद्धू मूसेवाला की मां के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश

इस दीवार के पास कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे थे, जबकि कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे। अचानक दीवार गिर गई और लोग नीचे आ गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

AAP का आम, तिहाड़ जेल में क्यों हुआ बदनाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *