GSPL Share Price: गुजरात की कंपनी का शेयर आज 20% टूटा, निवेशकों को हुआ लाखों का नुकसान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद,नई दिल्ली। GSPL Share Price: कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन सोमवार, 22 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) हरे निशान में खुला। बाजार में लगातार दूसरे सत्र में तेजी देखी जा रही है।

बाजार में तेजी के बीच कुछ शेयरों की पिटाई भी हो रही। पीएसयू स्‍टॉक, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड में आज मार्केट खुलते ही 20 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया और यह एनएसई पर 302.15 रुपए पर चला गया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

दोपहर 1:10 बजे जीएसपीएल शेयर में थोड़ी रिकवरी होती दिखाई दी और यह पीएसयू स्‍टॉक 18 फीसदी की‍ गिरावट के साथ 307.65 रुपये पर कारोबार करने लगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने कंपनी के हाई प्रेशर ग्रिड टैरिफ में 47% की कटौती करने के ऐलान के बाद जीएसपीएल के शेयरों में तेज गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

टैरिफ को लेकर एनालिस्ट का अनुमान था कि इसमें 10-15% की कटौती होगी, लेकिन यह अनुमानों से बहुत ज्‍यादा हुई है। टैरिफ 6 साल बाद की समीक्षा हुई। कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटी ने अपने एक नोट में कहा है कि कोटक PNGRB की भविष्य में बहुत अधिक वॉल्यूम विभाजक की धारणा भ्रमित करने वाली और पिछली प्रथाओं के विपरीत है।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *