Punjab Crime News: पंजाब में 200 रुपए के लिए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Crime News: पंजाब के जिला लुधियाना में 200 रुपए के लिए युवक की हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के जगराओं में सोमवार को 200 रुपए के लिए चाकू मारकर हत्या कर दी है।

वहीं मृतक की पहचान शमशेर सिंह के रूप में हुई है जोकि शनि मंदिर डिस्पोजल रोड जगराओं का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी बाप बेटे ने मृतक युवक पर 200 रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था। उनका कहा है कि युवक ने चुपचाप उनके पैसे उठा लिए है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

मृतक युवक लगातार इस बात से इनकार करता रहा कि उसने किसी के पैसे नहीं लिए है लेकिन उसने बाद भी आरोपी उसपर इल्जाम लगा रहे थे जिसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले युवक पर रॉड से वार किया।

Punjab Crime News: पंजाब में 200 रुपए के लिए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने उसके रॉड के वार को रोक किया। फिर काफी हाथापाई हुई। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने शमशेर को चाकू मार दिया। जिसके बाद तुरंत युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

वहीं आरोपियों की पहचान बलराम और लविश कुमार के रूप में हुई है जोकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे है। वहां घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *