UGC NET 2024: यूजीसी का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को सीधे PHD में मिलेगा दाखिला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। UGC NET 2024: यूजीसी (UGC) ने हाल ही में कई बड़े बदलावों के संकेत दिए हैं। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर आवेदन पत्र भर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा 2024 पास करने से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के रूप में नियुक्त होने का मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि जो छात्र 4 साल की बैचलर डिग्री कर रहे हैं और फिलहाल 8वें सेमेस्टर में हैं, वे अब वह पीएचडी के लिए सीधे आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए कुल 75% अंक या इसके समकक्ष ग्रेड अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस फैसले से बड़ी संख्या में छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 16 जून 2024 (UGC NET 2024 Exam Date) को आयोजित की जाएगी। यूजीसी के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार के मुताबिक, अब उम्मीदवार किसी भी विषय में पीएचडी कर सकते हैं।

जिसमें वे पीएचडी करना चाहते हैं, भले ही उनके पास चार साल की ग्रेजुएशन डिग्री हो। एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 5% अंक या समकक्ष ग्रेड की छूट भी प्रदान की जाती है।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *