Yogi Adityanath: कांग्रेस, सपा-बसपा की किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगा दीजिए- योगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 442 शब्द|📅 22 Apr 2024

डेली संवाद, अलीगढ़। Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस के लोगों ने आपको विकास से वंचित रखा, आस्था से खिलवाड़ किया। सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास किया। अब अवसर आ गया है, चुनाव के माध्यम से उनकी किस्मत पर अलीगढ़ का ताला लगाइए और तीसरी बार पीएम मोदी के हाथों में देश की सत्ता सौंपिए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इससे भारत दुनिया की बड़ी ताकत बनेगा। आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने के लिए पीएम के साथ पूरे देश का स्वर जुड़ रहा है। हर तरफ से आवाज आ रही है, फिर एक बार-मोदी सरकार, अबकी पार-400 पार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अलीगढ़ के सांसद/भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम व हाथरस से अनूप वाल्मीकि ‘प्रधान’ के लिए वोट मांगा।

पहले चरण की आठों सीट पर नहीं खुल रहा विपक्षी दलों का खाता

सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ। देश के अंदर 102 लोकसभा सीटों पर जनता-जनार्दन के मन में उत्साह व उमंग रहा। पीएम मोदी के दस वर्ष के कार्यों को ध्यान में रखते हुए जनता-जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। यूपी की सभी आठ सीटों पर विपक्षी दलों का खाता नहीं खुलने जा रहा है। दूसरे व तीसरे चरण के लिए भी मतदाताओं से यही आह्वान है।

सीएम योगी ने कहा कि विकास, विरासत व गरीब कल्याण की जिन योजनाओं को पिछले दस वर्ष के अंदर देश ने मूर्त रूप लेते हुए देखा है, वह अभूतपूर्व, अभिनंदनीय है। भारत को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण आधार स्तंभ के रूप में हम सभी को यह अवसर प्राप्त हुआ है।

पीएम ने अलीगढ़ व हाथरस को वह सब कुछ दिया, जिसकी दशकों से मांग थी

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने अलीगढ़ व हाथरस की जनता को वह सब कुछ दिया है, जिसकी दशकों से मांग थी। आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पीएम मोदी स्वयं यहां आए थे। अब विश्वविद्यालय बनकर तैयार हो गया और सत्र भी प्रारंभ हो गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अलीगढ़ को डिफेंस कॉरिडोर भी प्राप्त हुआ है। रामनवमी पर अयोध्या में भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ। पीएम मोदी ने आनंद व गौरव प्रदान करने वाला यह अलौकिक अवसर हमें उपलब्ध करवाया। जनसभा में योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण, संदीप सिंह, हाथरस से प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि प्रधान, अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम आदि मौजूद रहे।

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *