डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर नगर निगम के कमिश्नर की कार मंगलवार सुबह रोपड़ के पास एक्सीडेंट हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन की कार का सुबह रोपड़ के पास एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि गौतम जैन चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक में जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नवांशहर से रोपड़ जाने वाले हाईवे पर गांव टोंसा के पास हुआ। जहां सरकारी गांड़ी फुटपाथ पर लगी रेलिंग से टक्कर हो गई। हालांकि, नगर निगम आयुक्त की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
गनीमत ये रही कि गौतम जैन को चोट नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के ड्राइवर और उनके गनमैन को मामूली चोटे आई थी। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए भर्ती करवाया है।