डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के जिला बठिंडा में सुबह करीब 20 झुग्गियों में भीषण आज लगने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस आग में 2 सगी बहनें जिंदा जलकर मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा की उड़ियां कालोनी में मंगलवार सुबह 20 झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस आज में जिंदा जलने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। इनके अलावा कई लोग झुलस गए।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
वहीं सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि झुग्गियों में ही रह रहा एक परिवार खाना बना रहा था। अचानक आग लग गई।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
तेज हवा चलने के कारण आग झुग्गियों में फैल गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उसकी दोनों बेटियां भी आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में जाकर छिप गईं। उसी कमरे में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और फट गया।
जब दोनों बेटियां कहीं दिखाई नहीं दी तो वह उन्हें ढूंढता हुआ कमरे में पहुंचा। वहां दोनों बुरी तरह झुलसी हुई थीं। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से








