Yogi Adityanath: राजस्थान के रण में सारथी बनेंगे योगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 23 Apr 2024

डेली संवाद, राजस्थान। Yogi Adityanath: देश की शौर्य भूमि। महाराणा प्रताप की वह धरती जिनका नाम सुनते ही हर भारतीय देश प्रेम के जज्बे और जुनून से भर उठता है। जिसने अपने समय के सबसे ताकतवर मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार करने की बजाय तमाम कठिनाइयों के बावजूद स्वाधीनता और राष्ट्रधर्म को चुना। और खुद में राष्ट्रप्रेम की मिसाल बन गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ऐसे शूरवीर की धरती पर लोकसभा के इस रण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सारथी हो सकते हैं। दरअसल योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के जिस गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं, उसका और राजस्थान की वीर भूमि मेवाड़ का रिश्ता करीब एक सदी पुराना है। उनके दादा गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ का रिश्ता मेवाड़ से ही था। यह अलग बात है कि मात्र पांच वर्ष की अवस्था में नान्हू सिंह के नाम से जो बालक पीठ में आया, वह कभी वापस मेवाड़ नहीं गया।

महाराणा प्रताप से खासे प्रभावित थे दिग्विजय नाथ

महाराणा प्रताप से अपने समय में वह इतने प्रभावित थे कि 1932 उन्होंने पूर्वांचल में ज्ञान का प्रकाश जलाने के लिए जिस शैक्षिक प्रकल्प की स्थापना की उसका नाम ही महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद रखा। आज इस नाम से कई शिक्षण संस्थाएं हैं।

आप गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलेंगे तो चौराहे पर महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति आपका स्वागत करेगी। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि गोरखपुर में भी एक मिनी मेवाड़ बसता है। इसका श्रेय योगी आदित्यनाथ के दादा गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय को ही जाता है।

रोहतक की मस्तनाथ पीठ का भी गोरक्षपीठ से है मधुर संबंध

यही नहीं रोहतक की मस्तनाथ पीठ का संबंध भी नाथ सम्प्रदाय से ही है। गोरक्षपीठ से मस्तनाथ पीठ के बेहद मधुर रिश्ते रहे हैं। दशकों से हर महत्वपूर्ण आयोजनों में एक दूसरे के यहां आना जाना रहा है। यहां के ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ राजस्थान के अलवर सीट से सांसद रहे हैं। बाद में उनके शिष्य बालकनाथ ने भी उस सीट का प्रतिनिधित्व किया।

चित्तौड़ के रोड शो में दिखा था योगी का क्रेज

20 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रोड शो, राजसमंद, जोधपुर में जनसभाएं की। इन आयोजनों, खासकर उनके दादा गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की जन्म भूमि में उमड़ा जन सैलाब योगी की राजस्थान में लोकप्रियता का सबूत है। अब भी वहां होने वाले अगले चरण के चुनावों के लिए योगी की खासी मांग है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

श्रीराम का विरोध करते रहे हैं टीनू, चन्नी आए हैं नदियों पार से

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *