Canada News: कनाडा में पंजाबियों की शर्मनाक करतूत, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल, देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 24 Apr 2024

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: भारत में ठेकों से शराब चोरी की घटनाएं अकसर सामने आती रहती है लेकिन जब ऐसी ही घटना कनाडा (Canada) में हो तो चर्चा का विषय बनती जा रही है। कनाडा में शराब की खुलेआम डकैती (Liquor Robbery in Canada) हुए है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

लुटेरे ठेके से शराब से भरे बैग ले गए। उनके साथ एक महिला भी थी। दरअसल, कनाडा में दो पुरुषों और एक महिला ने एक ठेके से शराब चुरा ली। इस घटना को लेकर बीते दिन से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शराब की दुकान लूटते नजर आ रहे हैं।

चर्चा है कि शराब ठेका लूटने वाले पंजाबी थे, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो के मुताबिक, तीनों लोग एक बड़े बैग में शराब की बोतलें रखते हैं और बिना पैसे दिए जबरन ले जाने लगते हैं, तभी वहां खड़ा एक ग्राहक उन दोनों लोगों को चिल्लाकर रोकने की कोशिश करता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसी बीच महिला पूरा बैग स्टोर से बाहर ले जाती हुई नजर आती है और स्टोर का मैनेजर शारीरिक नुकसान की आशंका जताते हुए युवकों को वहां से चले जाने के लिए कहता है। वीडियो में दिख रहे तीनों लोग चाल-ढाल से दक्षिण एशियाई लग रहे हैं, वहीं वीडियो पर कमेंट कर रहे कुछ लोग उनकी पहचान कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वे पंजाबी मूल के हैं।

कांग्रेसी ही कांग्रेस के दुश्मन, कभी करते थे गुणगान, अब खोल रहे हैं एक दूसरे की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *