Crime News: जमीन का सौदा करने आए युवक से 71 लाख रुपये की लूट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 24 Apr 2024

डेली संवाद, जयपुर। Crime News: जयपुर में एक बड़ी लूट की घटना सामने आ रही है मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर के मोहना इलाके में मंगलवार शाम बदमाशों ने एक व्यक्ति और उसके दो साथियों पर हमला कर 71 लाख रुपए लूट लिए।

जानकारी के मुताबिक यह युवक जयपुर में जमीन का सौदा करने आया था। लेकिन जब सौदा नहीं हुआ तो वह पैसे लेकर वापस जा रहा था। उसी समय काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 4-5 बदमाशों ने उनकी कार पर हमला कर दिया और सारा कैश लूट लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पुलिस के मुताबिक लूट की यह वारदात मुहाना थाना इलाके के सुमेर नगर एक्सटेंशन में अरिहंत रेजीडेंसी के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई है। जानकारी मिलिटी ही मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूरी घटना की जानकारी ली।

Crime News: जमीन का सौदा करने आए युवक से 71 लाख रुपये की लूट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक सीकर निवासी देवेन्द्र जांगिड़ पेशे से ग्राम सेवक है। मंगलवार को वह अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार में 23 बीघा जमीन का सौदा करने जयपुर आया था।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

वह सुमेर नगर एक्सटेंशन रोड पर अपने परिचित के घर पर रह रहा था। लेकिन जब सौदा तय नहीं हुआ तो वे पैसे लेकर लौट रहे थे। उसी समय काली कार में सवार कुछ बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. एक सुनसान गली में बदमाशों ने देवेन्द्र की स्कॉर्पियो कार रोक ली।

इसके बाद लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने पीड़ित देवेन्द्र और उसके साथियों पर हमला कर दिया। उनकी स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ की गई। बाद में वे बैग में रखे रुपये लेकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखी काले रंग की स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है।

कांग्रेसी ही कांग्रेस के दुश्मन, कभी करते थे गुणगान, अब खोल रहे हैं एक दूसरे की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *