Punjab Weather Update: पंजाब समेत चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Weather Update

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चंडीगढ़ समेत आज और कल 2 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम विभाग की ओर से 26 अप्रैल और 27 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम में बदलाव होगा।

आने वाले दिनों में करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 अप्रैल को अधिकतम 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तथा 27 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

कल 23 अप्रैल को पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। चंडीगढ़ में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन दोपहर में इसका असर चंडीगढ़ में देखने को मिला, जिससे अचानक सूरज चमकना बंद हो गया और कई जगहों पर बादल छा गए। इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। अब 26 और 27 को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर चंडीगढ़ में देखने को मिलेगा।

कांग्रेसी ही कांग्रेस के दुश्मन, कभी करते थे गुणगान, अब खोल रहे हैं एक दूसरे की पोल

Lok Sabha। कांग्रेसी ही कांग्रेस के दुश्मन, कभी करते थे गुणगान, अब खोल रहे हैं पोल। Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar