Punjab News: डी सी एम यस स्कूल द्वारा टीआईई जीपीएस 2023-24 चैप्टर फाइनल की मेजबानी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 25 Apr 2024

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना में डी सी एम यस ने टाई चंडीगढ़ के सहयोग से टीआईई जीपीएस चैप्टर फाइनल का सफलतापूर्वक आयोजन किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग क्षेत्रों जिसमें Ed Tech , bio Tech ,AI , IT Sector जैसे विभिन्न विषयों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतियोगियों ने अपने क्रियात्मक कौशल के साथ नए स्टार्ट-अप योजनाओं को सबके समक्ष रखा। पूरे क्षेत्र से आए हुए प्रतियोगियों ने अपने नवीनतम विचारों द्वारा लोगों की प्रशंसा बटोरी। डीसीएम ग्रुप आफ स्कूल के सीईओ डॉ.अनिरुद्ध गुप्ता और टीआईई चंडीगढ़ के चार्टर सदस्य ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें इस दिशा में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

अपने भाषण में उन्होंने यह कहा कि इस तरह के आयोजनों में भाग लेना एक सुखद अनुभव है। टीआईई चंडीगढ़ के संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पुनीत वर्मा ने कहा कि टीआईई जीपीएस 2023- 24 चैप्टर फाइनल युवाओं के बीच उद्ममशीलता को बढ़ावा देने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने सभी प्रतियोगियों को उनकी कड़ी मेहनत व विचारों की भरपूर प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

डीसीएम (पी)के दिव्यम अनेजा, कविश धवन और गोविंद जिंदल की टीम हाई बाय पेट्स ने पहला स्थान हासिल किया।
दूसरा स्थान टीम इकोपॉली को मिला, जिसमें डीसीएम (यस) के मौलिक जिंदल , प्रभिंदर सिंह ,फेरी जैन और हरसिमरत टीम के सदस्य थे।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

अल्फा स्पर्श टीम से डीसीएम (पी) का प्रतिनिधित्व करने वाले कृति कपूर , गुरसिमरन ,आशवी , अथर्व गोयल और जगजोत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। चैप्टर फाइनल राउंड में 8 टीमें थी । जिसमें डीसीएम(पी )और डीसीएम (यस) के 40 विद्यार्थी थे। कार्यक्रम का समापन विश्व स्तर पर टाई चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाली विजेता टीम के द्वारा किया
गया।

जो इस वर्ष यूएसए में आयोजित होने वाले ग्लोबल टीआईई फिनाले में टीआईई चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। टीआईई चंडीगढ़ सभी प्रतिभागियों को बधाई देता है और इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए डीसीएम यस स्कूल को धन्यवाद प्रकट किया।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *