America News: अमेरिका में पंजाब के युवक की गोलियां मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 26 Apr 2024

डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका (America) में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है। विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आ रहती है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका से सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

खबर है कि अमेरिका में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह जज उर्फ गोपा के रूप में हुई है जिसकी उम्र 34 साल बताई जा रही है। गुरप्रीत सिंह होशियारपुर जिले के गांव अट्टोवाल रहने वाला था।

America News: अमेरिका में पंजाब के युवक की गोलियां मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

मिली जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह जज 2012 में रोजी रोटी कमाने के लिए अमेरिका गया था और वहां ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल को अमेरिका में उनकी एक अन्य ट्रक ड्राइवर से बहस हो गई थी।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उस ट्रक ड्राइवर ने अपनी बंदूक से उसको 6 से 7 गोलियां मार दी, जिससे गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में मातम छा गया है। विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *