Bihar News: मातम में बदली शादी की खुशियां, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 26 Apr 2024

डेली संवाद, बिहार। Bihar News: बिहार में शादी के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिहार के दरभंगा में शादी के दौरान हुए एक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शादी में आतिशबाजी के दौरान लगी आग से सिलेंडर फट गया और इसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। ये घटना अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना अंतर्गत अंटोर गांव की है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

बताया जा रहा है कि जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेरा थाना क्षेत्र के अंटोर गांव में गुरुवार की रात शगन पासवान की बेटी की शादी थी। रामचन्द्र पासवान के आवासीय परिसर में शामियान व बरात के रहने व भोजन की व्यवस्था की गयी थी।

बारात पहुंचते ही उन्होंने पटाखे चला दिए, जिससे तंबू में आग लग गयी। इसी दौरान वहां रखे सिलेंडर में भी आग लग गई और विस्फोट हो गया। सिलेंडर फटने के बाद आग ने तब और भीषण रूप धारण कर लिया जब आग ने घर के दरवाजे पर रखे डीजल के स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इससे आग ने भयानक रूप ले लिया और उनके परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। इस घटना में तीन जानवरों की भी मौत हो गयी। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। इसके साथ ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *