Canada-Punjab News: कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 26 Apr 2024

डेली संवाद, फरीदकोट। Canada-Punjab News: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

Canada-Punjab News: कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Fraud in Punjab

ताजा मामला पंजाब के फरीदकोट से सामने आ रहा है यहां फर्जी ट्रेवल एजेंट ने कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी कर ली है। शिकायतकर्ता वीरपाल कौर पुत्री लाल सिंह हाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

आरोपी फर्जी ट्रेवल एजेंट का नाम लखवीर सिंह बताया जा रहा है। वीरपाल कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काफी समय पहले बाबा रोडे शाह की दरगाह पर जब माथा टेकने आई थी तो उसकी मुलाकात लखवीर सिंह के साथ हुई।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि वह विदेश जाने की इच्छुक थी। जब लखवीर सिंह ने यह कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है तो उसने शिकायतकर्त्ता को कनाडा भेजने के लिए तय की रकम 17 लाख रुपए लेकर ठगी की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *