Lok Sabha Election: आप को पहले दी बड़ी जीत, फिर उपचुनाव में जब्त करवा दी जमानत… संगरूर के वोटरों के दिल में क्या है? देखें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 26 Apr 2024

डेली संवाद, संगरूर। Lok Sabha Election 2024: पंजाब (Punjab) में संगरूर (Sangrur) संसदीय सीट हमेशा से बड़े उलटफेर की साक्षी रही है। ये वही लोकसभा है, जहां से चुनाव जीत कर भगवंत मान (Bhagwant Mann) संसद पहुंचे और फिर इस्तीफा देकर पंजाब के मुख्यमंत्री (CM of Punjab) बने। लेकिन जब संगरूर का उपचुनाव हुआ तो AAP ने इस सीट को गंवा दिया। यहां से सिमरनजीत सिंह मान उपचुनाव जीतकर सांसद बन गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

हालत यह है कि कोई भी सियासी दल यहां के मतदाताओं के मन को पढ़ने में सफल नहीं हो सका है। उप चुनाव में हार के बाद AAP के लिए संगरूर लोकसभा को जीतना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर लोकसभा सीट (Sangroor Lok Sabha Seat) से मैदान में उतार दिया है। वर्तमान सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अकाली दल ने पूर्व विधायक इकबाल सिंह झूंदा और बहुजन समाज पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मक्खन को टिकट दे दिया है।

सुखपाल सिंह खैहरा का कांग्रेसी विरोध

कांग्रेस ने भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैहरा को टिकट दिया है। सुखपाल खैहरा को टिकट मिलने से कांग्रेसियों का एक बड़ा ग्रुप नाराज है। ये ग्रुप विजय इंदर सिंगला के लिए कैंपेन चला रहे थे। अपने पिता की बरसी पर सिंगला ने भी शक्ति प्रदर्शन कर यह दिखाने का प्रयास किया था कि वह चुनावी अखाड़े के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि वह कांग्रेस की टिकट पाने में कामयाब न हो सके।

भाजपा में असमंजस की स्थिति

जबकि भाजपा में अभी भी टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पार्टी में टिकट के कई दावेदार हैं, जिस वजह से उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं हो सका है। सियासी चर्चा है कि भाजपा अरविंद खन्ना पर दांव खेल सकती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

हालांकि भाजपा ने संगरूर के उपचुनाव में पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को उतारा था। केवल सिंह ढिल्लों इस बार भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। केवल ढिल्लों के अलावा भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल और भाजपा नेता व कलाकार होबी धालीवाल भी टिकट की दौड़ में हैं। भाजपा के ऐलान के बाद चुनावी मैदान पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *