डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में एक बार फिर खालिस्तानी नारे (Khalistani Slogan) मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा में खालिस्तानी नारे मिले है।
यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा में शरारती तत्वों द्वारा डी.सी. और एस.पी. की कोठी से कुछ दूरी पर महिला थाने, मिनी सचिवालय और डाकखाने की दिवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए।
यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा
वहीं नारों की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंच खालिस्तानी नारे मिटाए और मामले की जांच की जा रही है। वहीं नारे मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।