Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 27 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में बिजली गिरने, तूफान आने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बिजली भी चमकेगी। IMD के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसकी संभावना उत्तराखंड, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इस बीच, उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब में बारिश और गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 27 अप्रैल को हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी गुजरात में भी हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, असम, मेघालय, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम की उम्मीद है।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *