Ajab-Gajab News: दिन में 100 बार बॉयफ्रेंड को करती है कॉल, डॉक्टर बोले ‘लव ब्रेन’ पीड़ित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 29 Apr 2024

डेली संवाद, चीन। Ajab-Gajab News: एक कहावत है कि प्रेम और जंग में सब जायज हैं, लेकिन अगर इसकी भी हद पार हो जाए तो यह भयानक खतरनाक रूप ले लेता है। चीन (China) में इसी तरह जुनून की हद पार करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

वहां के सिचुआन प्रांत में 18 साल की लड़की जियाओयू अपने बॉयफ्रेंड को रोजाना 100 कॉल करती थी। हाल ही बार बार कॉल करने पर जवाब नहीं मिलने पर उसने छत से कूदने की धमकी दी तो बॉयफ्रेंड ने पुलिस को बुला लिया। डॉक्टरों ने बताया कि वह ‘लव ब्रेन’ से पीड़ित है।

मेंटल हेल्थ से जुड़ी दूसरी बीमारियों की तरह

यह मेंटल हेल्थ से जुड़ी दूसरी बीमारियों की तरह है। जियाओयू का इलाज कर रहे डॉक्टर डूना का कहना है कि यह दशा स्ट्रेस, डिप्रेशन, पर्सनॅलिटी डिसऑर्डर और दूसरी मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक उसमें ‘लव ब्रेन’ की शुरुआत यूनिवर्सिटी में प्रेमी से मिलने के बाद हुई।

‘लव ब्रेन’ के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं

डॉक्टर डूना के मुताबिक चीन में ‘लव ब्रेन’ के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक मामले में एक छात्र को भ्रम था कि कॉलेज की सभी लड़कियां उससे प्रेम करती हैं। एक दूसरे मामले में एक युवक कई किलोमीटर पैदल चलकर उस लड़की के पास पहुंच गया, जिससे वह पहले कभी नहीं मिला था और सिर्फ ऑनलाइन संपर्क में था। डॉक्टर डूना का कहना है कि ‘लव ब्रेन’ पीड़ित ज्यादातर युवा ऐसे हैं, जिन्हें बचपन में अपने माता-पिता से पर्याप्त प्रेम नहीं मिला।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जल्दी प्रेम शुरू हुआ, उतनी ही जल्दी उथल-पुथल भी होने लगी। जियाओयू की जिद ने रिश्ते को टूटने के कगार पर पहुंचा दिया। जियाओयू रात-दिन बॉयफ्रेंड को फोन मिलाने लगी। इससे बॉयफ्रेंड परेशान हो गया। एक दिन बॉयफ्रेंड के कॉल रिसीव न करने पर उसने घर की कई चीजें तोड़ डाली।

गांधी से हार जाएंगी महारानी? दांव पर BJP के कैप्टन की साख

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *