Jalandhar News: जालंधर में वोट डालने पर खेल के सामान पर मिलेगी 25% छूट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 29 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, जिला चुनाव अधिकारी-कम- डिप्टी कमिश्नर डॉ.हिमांशु अग्रवाल ने आज खेल उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों से 1 जून, 2024 को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

खेल उद्योग से संबंधित व्यापारियों/उद्योगपतियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए, डॉ.हिमांशु अग्रवाल ने उन्हें अपने संबंधित औद्योगिक इकाइयों में मतदाता जागरूकता के बारे में साइन बोर्ड/बैनर आदि लगाकर मतदाता जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कहा ताकि कर्मचारियों को जागरूक किया जा सके।

मीटिंग दौरान “खेल उद्योग संघ” के प्रतिनिधियों ने घोषणा की कि खेल सामान व्यापारी आगामी चुनावों में वोट डालने वालों को 1 जून, 2024 को खेल के सामान की बिक्री पर 25 प्रतिशत तक की छूट देंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

उन्होंने यह भी घोषणा की कि खेल उद्योग से संबंधित औद्योगिक इकाइयां वर्करों को रात की शिफ्ट से छूट देंगी ताकि वे अगले दिन अपना वोट डाल सकें। उद्योगपतियों और व्यापारियों ने अपने श्रमिकों को प्रोत्साहित करके जागरूकता अभियान में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

डिप्टी कमिश्नर ने जी.एम.इंडस्ट्री को मतदाता जागरूकता में सहायता करने के अलावा चुनावी प्रक्रिया में उद्यमियों व व्यापारियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनके संपर्क में रहने को कहा।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *