Lok Sabha Election 2024: पंजाब में चुनाव आयोग ने डिप्टी कमिशनरों को जारी किए आदेश

Daily Samvad
5 Min Read
Sibin C
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 607 शब्द|📅 29 Apr 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के दौरान मौसम विभाग की तरफ से वोटों वाले दिन भाव 1 जून को ज़्यादा गर्मी होने संबंधी की गई भविष्यवाणी के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने सभी डिप्टी कमिशनरों-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारियों को गर्मी से बचाव के लिए पोलिंग स्टाफ की सुविधा के लिए उचित कदम उठाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए पंजाब के डिप्टी कमिशनरों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पोलिंग स्टाफ की भलाई और सुविधा के लिए उचित प्रबंध यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। मुख्य निर्वाचन ने कहा कि पंजाब में 1 जून, 2024 को वोटें पड़नी हैं और इन दिनों के दौरान गर्मी शिखर पर होगी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

इसलिए पोलिंग स्टाफ को गर्मी से बचाने के लिए सभी डिप्टी कमिशनरों को पोलिंग स्टेशनों और मतदान से सम्बन्धित अन्य सैंटरों पर उचित प्रबंध यकीनी बनाने के लिए कहा गया है, जहाँ छाया, पीने वाला पानी, वेटिंग एरिया, पुरूषों और महिलाओं के लिए साफ़-सुथरे शौचालयों के सुचारू प्रबंध हों।

उन्होंने आगे कहा कि सभी डिप्टी कमिशनरों को जारी किए पत्र में अधिकारियों को सभी प्रशिक्षण स्थानों, डिसपरसल और कुलैकशन सैंटरों, पोलिंग स्टेशनों पर ज़रूरी दवाओं (ORS Etc) और पैरा मैडीकल स्टाफ की तैनाती करने के लिए कहा है।

यह निर्देश भी दिए गए हैं कि स्टाफ के लिए कूलर, रिफरैशमैंट आदि के प्रबंधों के इलावा जन शिकायत निवारण प्रणाली, गर्मी से राहत के लिए टैटों का उपयुक्त प्रबंध, संकेतक चिह्नों की व्यवस्था और पोलिंग पार्टी के कुलैकशन सैंटरों पर पहुँचने और पोलिंग सामग्री सौंपने के बाद पोलिंग स्टाफ को घर छोड़ने के लिए यातायात की सहूलतें यकीनी बनाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

मुख्य निर्वाचन ने चुनाव सामग्री जमा करवाने सम्बन्धी डिप्टी कमिशनरों को स्पष्ट हिदायतें भी जारी की हैं। इसके साथ ही पोलिंग स्टेशन पर पोलिंग स्टाफ, माईक्रो ऑबज़रवरों और सुरक्षा स्टाफ (पुलिस और CAPF दोनों) के लिए बिस्तरों, रिफरैशमैंट, साफ़-सुथरे शौचालय और मैडीकल सुविधाएं यकीनी बनाने के लिए कहा गया है।

करें बिजली के पुख़्ता प्रबंध

जहाँ पोलिंग स्टेशन स्कूलों के इलावा किसी अन्य जगह स्थित हैं, में अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के खाने का उपयुक्त प्रबंध यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। मुख्य निर्वाचन ने कहा कि मौसम विभाग की तरफ से वोटों वाले दिन गर्मी सम्बन्धी चेतावनी के मद्देनज़र वोटर पोलिंग स्टेशनों पर देरी के साथ पहुँच सकते हैं और शाम 6.00 बजे के बाद भी वोटिंग के लिए कतार लगने की संभावना है, जिस कारण सभी डिप्टी कमिशनरों को पोलिंग स्टेशनों पर रौशनी के लिए बिजली के पुख़्ता प्रबंध करने के लिए कहा गया है।

पोलिंग स्टाफ की तैनाती के दौरान अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार छूट वाली श्रेणियों को ध्यान में रख कर फ़ैसला लेने के लिए कहा गया है। बताने योग्य है कि महिला स्टाफ की तैनाती भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार की जानी है। मुख्य निर्वाचन ने पत्र में कहा कि जहाँ छोटे बच्चे और बुज़ुर्ग और अन्य व्यक्ति जिनको देखभाल की ज़रूरत है, की ड्यूटी सम्बन्धी मामलों को हमदर्दी से विचारा जाए।

सिबिन सी ने आगे कहा कि यह यकीनी बनाया जाये कि ड्यूटी स्टाफ अपनी वोट के अधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी चुनाव कर्मियों को ई. डी. सी. (इलैक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) और पी. बी (पोस्टल बैलट) के लिए फार्म मुहैया करवाए जाएँ और वोटर सुविधा केन्द्रों के द्वारा उनकी समय पर वोटिंग करवाई जाए।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *