Rules change from 1 May 2024: मई में बदल जाएंगे पैसों और बैंकों से जुड़े ये नियम, पढ़ें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 515 शब्द|📅 29 Apr 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rules change from 1 May 2024: जब भी कोई नया महीना शुरू होता है तो पहले दिन से कई नियम भी बदल जाते हैं। इन नियमों का आम जनता पर सीधा असर पड़ता है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG), सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) के दाम रिवाइज होते हैं।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मई 2024 (May 2024) शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में इस नए महीने के शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर के साथ बैंक से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे।

एलपीजी सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) की प्राइस को रिवाइज करती है। कंपनियां 14 किलोग्राम और 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम निर्धारित करती है। इसके साथ कंपनियां पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) के दाम को भी अपडेट करती है।

Yes Bank का यह नियम बदल जाएगा

प्राइवेट सेक्टर का यस बैंक (Yes Bank) की वेबसाइट के अनुसार 1 मई 2024 से सेविंग अकाउंट (Saving Account) पर लगने वाले मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज (MAB) में भी बदलाव किया जाएगा। सेविंग अकाउंट का प्रो मैक्स में MAB में 50,000 रुपये होगा, जिस पर 1,000 रुपये का मैक्सिमम चार्ज लगेगा।

सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA और YES Respect SA में मिनिमम बैलेंस 25,000 रुपये होगा। इस अकाउंट पर 750 रुपये का मैक्सिमम सीमा का चार्ज लगेगा। Saving Account PRo में 10,000 रुपये मिनिमम बैलेंस होगा। इस पर 750 रुपये की समय सीमा तय की गई है। यह नियम 1 मई 2024 से लागू हो गया है।

ICICI Bank के ये नियम में होगा बदलाव

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने भी सेविंग अकाउंट पर लगने वाले चार्ज में भी बदलाव किये हैं। 1 मई से नए चार्ज लागू होंगे। बैंक ने बताया कि डेबिट कार्ड (Debit Card) पर अब सालाना फीस 200 रुपये कर दिया गया है।

हालांकि, ग्रामीण इलाकों में यह चार्ज 99 रुपये होगी। इसके अलावा 1 मई से 25 पेज (Leaves) वाले चेक बुक पर किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद हर पेज पर कस्टमर को 4 रुपये चुकाने होंगे।

आईएमपीएस (IMPS) के जरिए अगर कस्टमर अमाउंट का ट्रांजेक्शन करता है तो उस पर चार्ज का भुगतान करना होगा। इस पर 2.50 से 15 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन के बीच चार्ज लगेगा। यह चार्ज ट्रांजेक्शन अमाउंट पर डिपेंड करता है।

HDFC Bank एफडी स्कीम

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सीनियर सिटीजन केयर एफडी (HDFC Bank Senior Citizen Care FD) शुरू की है। इस एफडी में निवेश की आखिरी तारीख 10 मई 2024 है। इस एफडी पर निवेशक को 0.75 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज मिलता है। यह एफडी रेगुलर एफडी से काफी अलग होता है।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

5 साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जाता है। ये इंटरेस्ट 5 करोड़ रुपये से कम एफडी पर मिलता है।

कांग्रेसी ही कांग्रेस के दुश्मन, कभी करते थे गुणगान, अब खोल रहे हैं एक दूसरे की पोल


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *