Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 30 Apr 2024

डेली संवाद, पिहोवा। Canada News: जैसे-जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी (Fraud) के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ताजा मामला कुरुक्षेत्र के पिहोवा से सामने आ रहा है यहां कनाडा (Canada) भेजने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता का नाम मनजीत कौर बताया जा रहा है जो अपने बेटे नरेंद्र को कनाडा भेजना चाहती थी।

Canada News: कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
fraud travel agent

जिसके लिए वह संतोष कुमार व उसके पति इकबाल निवासी फगवाड़ा से मिली। दोनों ने भरोसा दिया कि वह उनके बेटे को कनाडा भेज देंगे जिसके लिए उन्होंने 40 लाख रुपए की मांग की। उन्होंने कहा कि 7 लाख पहले और बाकि के पैसे बाद में देने होंगे।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

जिसके बाद उन्होंने सितंबर 2022 में आरोपियों को सात लाख की नकदी व दस्तावेज दे दिए, लेकिन आरोपियों ने नरेंद्र को थाईलैंड भेज दिया और अलग-अलग समय पर बाकी पैसे भी ले लिए। किसी तरह वह थाईलैंड से वापस आ पाया तो आरोपियों ने फिर भरोसा दिया कि वह उक्त राशि में ही उसे अमेरिका भेज देंगे।

आरोपियों ने उसे मैक्सिको भेजने के लिए बुलाया, जिसके बाद उनका संपर्क नहीं हो पा रहा। उन्होंने आरोप लगाए कि उनके साथ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंजाब कांग्रेस की पत्नी बोलीं-मुझसे गलती हुई, संगत मुझे माफ कर दे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *