Crime News: शहर के मशहूर रेस्टोरेंट में फायरिंग, खाने का बिल मांगने पर आरोपियों ने किया हमला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 30 Apr 2024

डेली संवाद, राजस्थान। Crime News: राजस्थान के धौलपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रेस्टोरेंट में खाना खाकर पैसे नहीं देने पर संचालक और बदमाशों के बीच विवाद हो गया।

तभी गुस्साएं आरोपियों ने देसी रिवॉल्वरों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में रेस्टोरेंट के मालिक और एक ग्राहक को गोली लगी है। फायरिंग के बाद आरोपियों ने पूरे स्टाफ और वहां मौजूद कई ग्राहकों पर लाठी-डंडों से भी हमला किया तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

करीब आधा घंटे तक उत्पात मचाने के बाद बदमाश दो गाड़ियों में वहां से फरार हो गए। घटना नेशनल हाईवे-123 पर राजपूत रेस्टोरेंट में हुई। सिंह ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे बोलेरो समेत दो गाड़ियों में भरकर आए 20 लोगों ने खाना खाया।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसके बाद जब उन्हें रेस्टारेंट मालिक रम्भो परमार (28) ने बिल दिया तो वे बिना पैसे दिए जाने लगे। इस पर संचालक और बदमाशों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपियों ने 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग कर दी।

इसमें रम्भो और वहां खाना खाने आए एक ग्राहक बबलू शर्मा (26) गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए। हमले के दौरान रेस्टारेंट में स्टाफ सहित 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संगरूर- पहले दी बड़ी जीत, फिर जमानत जब्त करवाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *