DIPS News: डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में किया गया इनवेस्टचर सेरेमनी आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 30 Apr 2024

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना पैदा करने और स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्स स्कूल सूरानुस्सी में प्रिंसिपल रेणुका गुलेरिया के दिशा निर्देश में एक इनवेस्टचर सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसके दौरान स्कूल के चारों सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन का चयन किया गया।

साथ ही कक्षा एक से बारहवीं तक के मॉनिटर और प्रीफेक्ट्स का भी चयन किया गया। इसके साथ ही भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्कूल के हेड बॉय और हेड गर्ल का चयन किया गया। मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस रही।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

सेंट्रल कौंसिल से हेड बॉय दुरविष कक्षा बारवीं साइंस ,हेड गर्ल उर्वी कक्षा बारवीं कॉमर्स, डिप्टी हेड बॉय युवराज कक्षा बारवीं साइंस ,डिप्टी हेड गर्ल मितांशी कक्षा बारवीं आर्ट्स, अनुशासन इंचार्ज बॉय तनवीर कक्षा बारवीं आर्ट्स, अनुशासन इंचार्ज गर्ल प्राची कक्षा बारवीं साइंस, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय पंकज कक्षा बारवीं आर्ट्स, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल रवनीत कक्षा बारवीं आर्ट्स, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय गौतम कक्षा बारवीं आर्ट्स, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल नितिका कक्षा बारवीं साइंस, डायमंड हाउस से कैप्टन सुखमंजीत कक्षा 11वीं कॉमर्स, वाइस कैप्टन रितिका कक्षा 11वीं साइंस ने विद्यार्थियों
को बैच दिए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

चयनित उत्साही छात्रों ने विद्यालय की मान, प्रतिष्ठा एवं अनुशासन में अपने सक्रिय योगदान की शपथ ली। इस अवसर पर प्रिंसिपल रेणुका गुलेरिया ने डिप्स सूरानुस्सी के सत्र 2024-25 के नव चयनित विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार रहने और ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई और अपने संबोधन में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छात्र स्कूल के अनुशासन को बनाए रखने के साथ-साथ हर गतिविधि में अधिक भाग लेंगे और स्कूल की प्रगति में योगदान देंगे।

पंजाब कांग्रेस की पत्नी बोलीं-मुझसे गलती हुई, संगत मुझे माफ कर दे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *